बॉलीवुड अभिनेता और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ। बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बरसात से डेब्यू करने वाले बॉबी देओल ने शोल्जर, गुप्त: द हिडिन ट्रुथ, दिल्लगी, बादल, बिच्छू, क्रांति जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ओटीटी की दुनिया में भी वह 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज के जरिए तहलका मचा चुके हैं। बॉबी देओल को अभिनय के गुण अपने पिता से विरासत में मिले हैं। मगर, हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाने और फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद एक वक्त ऐसा था, जब बॉबी देओल के पास काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के नाइट क्लब में बतौर डीजे काम किया था।