फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल के जन्मदिन से लेकर कंगना रनौत पर लगे आरोपों तक, ये हैँ बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें..

Sun, 27 Jan 2019 09:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bobby deol - फोटो : Instagram
आज बॉबी देओल और विक्रम भट्ट मना रहे अपना जन्मदिन 

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल 27 जनवरी को 50 साल के हो गए हैं। बॉबी देओल हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आए थे। फिल्म के लिए बॉबी देओल ने कड़ी मेहनत की थी जो कि उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन में साफ नजर आया। एक वक्त ऐसा था जब बॉबी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन उनकी कुछ गलतियों का असर उनके करियर पर पड़ा।

'गुलाम' और 'राज' जैसी हिट फिल्में बनाने वाले विक्रम भट्ट का आज जन्मदिन है। विक्रम भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनप्ले राइटर और एक्टर हैं। मात्र 14 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले विक्रम भट्ट ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दीं। विक्रम भट्ट जितना अपने काम के लिए जाने जाते हैं उतना ही वो अपने अफेयर्स के लिए चर्चा में रहे। कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।
 

B'Day Spl: 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में रख दिया था कदम, प्यार में सुसाइड करने चला था ये डायरेक्टर

 

10 साल तक प्रोड्यूसर्स से काम मांगते रह गए थे बॉबी देओल, फिल्में नहीं मिलने से पड़ गई थी शराब की लत


 
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत पर मणिकर्णिका के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

फिल्म मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन में कंगना के जरूरत से ज्यादा दखल देने और खुद को ज्यादा स्पेस देने का आरोप लगाया है । क्रिश ने कहा कि कंगना सब कुछ खुद करना चाहती थीं । उन्होंने सबके रोल को छोटा करा दिया । साथ ही डायरेक्शन के क्रेडिट को लेकर भी न्याय नहीं किया ।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : twitter
अग्निपथ को 7 साल पूरे, ऋतिक रोशन के शेयर की पोस्ट

ऋतिक रोशन की सफल फिल्मों में एक रही 'अग्निपथ' को रिलीज हुए आज 7 साल पूरे हो गए हैं । अमिताभ बच्चन की फिल्म का ये रीमेक साल 2012 में रिलीज हुआ था । फिल्म के सभी किरदार काफी पॉपुलर हुए थे । वहीं मूवी के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं । अग्निपथ के 7 साल पूरे होने पर फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है । 

4 of 5
rishi kapoor
पहली बार अपनी बीमारी के बारे में बोले ऋषि कपूर

ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। अभी तक उनकी सेहत या बीमारी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया था । करीब 4 महीने बाद ऋषि कपूर ने खुद अपनी सेहत के बारे में खुलासा किया है । खबर के अनुसार, वह जल्द ही इंडिया लौटने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने अपने हेल्थ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि  इस वक्त मेरा इलाज जारी है, उम्मीद है कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें फिर आईं सामने

कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं । अब कुछ और फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं । इन तस्वीरों में प्रियंका-निक मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं । दोनों ने ढोल पर साथ में डांस भी किया था । कपल ने कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे । फोटोज में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें