बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल 27 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। बॉबी देओल ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से की थी। हालांकि इससे पहले वह फिल्म धर्मवीर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म बरसात के लिए बॉबी देओल के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था और इस फिल्म के बाद उन्होंने 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', हमराज और 'अजनबी' जैसी कई हिट फिल्में दीं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब बॉबी देओल को काम मिलना लगभग बंद हो गया। ये उनके करियर का सबसे बुरा दौर था। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुद बताया था कि कैसे सलमान खान की सलाह उनका करियर दोबारा पटरी पर आया था।