bobby deol
- फोटो : social media
करियर के शुरुआत में दीं हिट फिल्में
बॉबी ने अपने करियर में 'बरसात', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', और 'अजनबी' जैसी फिल्में की हैं। बॉबी को 'हमराज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। लेकिन कुछ सालों बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। बॉबी ने अपना करियर शुरू करने के एक साल बाद ही तान्या से शादी कर ली थी। तान्या बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। मुश्किल दौर में उनकी पत्नी तान्या ने उन्हें फाइनेंशियली काफी सपोर्ट किया था।