फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल छोटे बिजनेस मैन से बॉबी डार्लिंग ने की थी शादी, 18 बार 'गे' का रोल कर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 04 Sep 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
बॉबी डार्लिंग
बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड और टीवी इंडस्‍ट्री का जाना-माना हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में अपने से 15 साल छोटे रमणीक शर्मा से शादी की थी। अब उन्होंने रमणीक पर संगीन आरोप लगाए हैं। बॉबी का कहना है कि रमणीक ने उन्हें कंगाल कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
बॉबी डार्लिंग
बॉबी डार्लिंग का असली नाम पंकज शर्मा है। पंकज सेक्स ट्रांसप्लांट करा पाखी बनीं और अब वो फिल्म इंडस्ट्री में बॉबी डार्लिंग के नाम से फेमस हैं। कुछ समय बाद बॉबी ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट भी करवाया। उन्होंने 23 साल की उम्र में 18 बार गे का किरदार निभाकर रिकॉर्ड बनाया था।
पढ़ें- शर्ट और ‌स्लीपर में ही घर से बाहर निकल आईं सुहाना, फोटोग्राफर को देखा तो हुईं परेशान
विज्ञापन

3 of 6
बॉबी डार्लिंग
बॉबी के पति रमणीक एक बिजनेस मैन हैं और भोपाल के रहने वाले हैं। बॉबी ने दिल्ली पुलिस में रमणीक के खिलाफ घरेलू हिंसा और अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बॉबी का कहना है कि रमणीक शराब पीकर उनकी पिटाई करता था। उसका हर दूसरे मर्द के साथ एक्‍स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

पढ़ें- गवाह ने खोले राज, फिल्में हिट कराने के लिए हनीप्रीत के साथ मिलकर क्या करता था राम रहीम

4 of 6
बॉबी डार्लिंग
बॉबी की मानें तो रमणीक ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की। रमणीक बॉबी के पैसों को उड़ाता था। इतना ही नहीं रमणीक गार्ड को पैसे देकर बॉबी पर नजर रखवाता था। साथ ही बॉबी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन

5 of 6
बॉबी डार्लिंग
वहीं इस बारे में रमणीक का कहना है कि बॉबी झूठ बोल रही हैं। वो मेरे पैसों के पीछे हैं। मैंने उसे कभी नहीं मारा। मैंने अपने पूरे परिवार के खिलाफ जाकर बॉबी से शादी की थी। रमणीक ने कहा, 'उसने मुझसे झूठ कहा कि वो कंसीव कर सकती है। जब मैंने उसे बच्चा अडॉप्ट करने के लिए कहा तो उसने रिसपॉन्‍सबिलिटी लेने से मना कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉबी डार्लिंग
बता दें कि बॉबी डार्लिंग पार्टियों में अपने बिहेवियर के लिए भी काफी मशहूर  हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के साथ उनकी किस काफी मशहूर हुई थी। रमणीक के साथ शादी और रिश्ते से पहले भी बॉबी डार्लिंग का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें