बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बॉबी डार्लिंग के नाम से फेमस हुई पाखी ने फरवरी 2016 में खुद से 15 साल छोटे लड़के से शादी करके सबको चौंका दिया था। हाल ही में खबर आई है कि बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली पुलिस में अपने बिजनेसमैन पति रमणीक शर्मा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है।
पढ़ें- सारा और सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि रमणीक शराब पीने के बाद उसे मारते पीटते हैं। इतना ही नहीं रमणीक ने उन पर कई लोगों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का भी आरोप लगाया है। पाखी उर्फ पंकज शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति रमणीक शर्मा ने उनकी संपत्ति भी हड़प ली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
bobby darling
बॉबी डार्लिंग ने अपनी शिकायत में दिल्ली पुलिस को ये भी बताया कि पति रमणीक ने शादी के तुरंत बाद उनके पैसों से suv गाड़ी खरीद ली। इतना ही नहीं उसने मुंबई के उनके फ्लैट में भी हिस्सा ले लिया है। रमणीक ने भोपाल के उनके पैंटहाउस जो कि उनके ही पैसों से खरीदा गया था उसमें भी हिस्सा लिया हुआ है। बॉबी ने शिकायत की उनके पास पैसों के नाम पर अब कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
3 of 6
bobby darling
पाखी ने आरोप लगाया कि रमणीक ने बिल्डिंग के गार्ड को पैसे देकर उन पर नजर रखने के लिए बोला हुआ है। उन्होंने कहा,' वो गार्ड मेरी हर मूवमेंट पर नजर रखता है। मैं किस इंसान से बात करती हूं, कहां जाती हूं वो सब रमणीक को बताता है। मैंने जब उससे कहा कि मुझे उससे तलाक लेना है। रमणीक बस मेरे पैसे और प्रॉपर्टी वापस कर दे ताकि वो वापस मुंबई जा सके तो रमणीक ने मुझे बुरी तरह पीटा'। उन्होंने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी के पेपर रमणीक के नाम पर है।
4 of 6
bobby darling
बॉबी डार्लिंग से जब पूछा गया कि इससे पहले उन्होंने मीडिया को ये सारी बातें क्यों नहीं बताई तो उनका जवाब था, 'जब भी उनसे बात हुई उनका फोन हमेशा लाउडस्पीकर पर रहता था और रमणीक भी उसके आस पास ही घूमता रहता था'। बॉबी ने बताया कि उसने जानबूझकर भोपाल पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई क्योंकि पति रमणीक काफी लोगों को जानता है।
उसने बताया कि रमणीक ने उसे जान से मारने और उसके परिवार को खतरा पहुंचाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
5 of 6
bobby darling
वहीं दूसरी तरफ जब इस पूरे मामले पर पाखी के पति रमणीक से पूछा गया तो उनका कहना था, 'बॉबी बिल्कुल झूठ बोल रही हैं'। उन्होंने बताया कि बॉबी घर से उनके प्रॉपर्टी के पेपर, पैसे और काफी सोना लेकर भाग गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
उन्होंने कहा,' उसकी नजर मेरे पैसों पर थी। मैंने अपनी फैमिली की मर्जी के बिना उससे शादी की। उसने मुझसे झूठ बोला कि वो शादी के बाद कंसीव करेगी। मैने उससे ये भी कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करना चाहती है तो किसी बच्चे को गोद ले लेते हैं लेकिन वो किसी बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी तैयार नहीं थी'।
रमणीक ने बताया कि बॉबी और उसके भाई ने उसे कई बार धमकाया है जिसका मेरे पास सबूत भी है। उन्होंने बताया कि बॉबी चाहती हैं कि वो गिरफ्तार हो जाए ताकि वो उसका पैसा हड़प सके।