फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: बीएमसी तोड़ेगी बिग बी के बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार और मेहरीन पीरजादा ने भव्य बिश्नोई से तोड़ी सगाई

Mon, 05 Jul 2021 12:29 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
महानायक अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले प्रतीक्षा को लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बी के इस बंगले का नाम काफी मशहूर है। लेकिन अब बुरी खबर ये है कि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी कर रही है। यह दीवार तोड़ने के लिए 2017 में ही अमिताभ बच्चन को बीएमसी ने नोटिस भेज दिया था, लेकिन इस नोटिस का जवाब अभी तक नहीं दिया गया है। बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्ट्रेट के सर्वे अधिकारियों को ‘प्रतीक्षा’ बंगले के तोड़े जाने वाले हिस्से को चिन्हित करने के निर्देश दे दिए हैं।
संत ज्ञानेश्वर मार्ग को चौड़ा करने के लिए बंगले की दीवार तोड़ी जा रही है। यह मार्ग ‘प्रतीक्षा’ बंगले से शुरू होकर एस्कॉन मंदिर की ओर जाता है। जुहू में बच्चन परिवार द्वारा खरीदा गया यह पहला बंगला है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अमिताभ के तीन और बंगले हैं। जुहू के संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई फिलहाल सिर्फ 45 फुट है। बीएमसी इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 60 फुट करना चाहती है, ताकि यहां आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।

नोटिस: बीएमसी तोड़ेगी अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार, इसके पीछे है बड़ी वजह
विज्ञापन

2 of 5
भव्य बिश्नोई और मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जितनी तेजी से रिश्ते बनते है, उससे कही ज्यादा जल्दी टूटते भी है। फिल्मी दुनिया में बनते-बिगड़ते रिश्तों का सिलसिला तो अब आम हो चुका है लेकिन जब फैंस ये खबरें सुनते हैं। तो वो दंग रह जाते हैं। अभी हाल ही में आमिर खान और किरण राव के अलगाव की खबर से लोग हैरान है। तो वहीं अब खबर है कि साउथ एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई से अपनी सगाई तोड़ दी है। मेहरीन ने सगाई तोड़ने वाली बात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। मेहरीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'भव्य और मैंने सगाई तोड़ ली है। हमने यह फैसला मिलकर लिया है।' अब इस हैरान करने वाली खबर से उनके फैंस सोशल मीडिया पर सगाई तोड़ने की वजह पूछ रहे हैं।

टूटे रिश्ते: एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने भव्य बिश्नोई से तोड़ी सगाई, लॉकडाउन के दौरान हुआ था प्यार
विज्ञापन

3 of 5
पति के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। राज को करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। राज सिर्फ 49 साल के थे और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ्य थे। शनिवार को राज की प्रेयर मीट थी जहां इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राज के जाने के बाद अब मंदिरा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी फोटो हटा दी है और इसकी जगह ब्लैक बैकग्राउंड लगा दिया है। 

सोशल मीडिया: पति राज कौशल के निधन के तीन दिन बाद मंदिरा बेदी ने उठाया ये कदम

4 of 5
रोशनी वालिया की फिल्म आई एम बन्नी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल ज्यादातर मई के महीने में होता है लेकिन इस साल विश्व का सबसे सम्मानजनक फिल्मोत्सव 6 जुलाई से 17 जुलाई तक होने जा रहा है। अच्छी खबर ये है कि साल 2019 में बनी एक्ट्रेस रोशनी वालिया की फिल्म 'आई एम बन्नी' की स्क्रीनिंग इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में होगी। टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया सोनी के सीरियल 'तारा फ्रॉम सतारा' में लीड किरदार में नजर आ चुकी हैं। अब अपनी फिल्म के कान्स में पहुंचने पर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया है कि उनकी मां ने उन्हें इस खबर की जानकारी दी तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021: फिल्म 'आई एम बन्नी' की होगी स्क्रीनिंग, रोशनी वालिया ने निभाया है मुख्य किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' सुर्खियों में है। फिल्म के टाइटल पर धार्मिक संगठनों द्वारा जताएं गए विरोध के बाद अब इसको बदलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक समीर विद्वान ने शनिवार रात अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म का नाम बदलने के फैसला लोगों की आहत हो रही भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। निर्देशक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक फिल्म का टाइटल कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभरता है। हमनें भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए हाल ही में घोषित अपनी फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ के टाइटल को बदलने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम भी इस फैसले के पूरे समर्थन में है। हम अपनी यात्रा के दौरान अपनी प्रेम कहानी के लिए एक नए टाइटल की जल्द घोषणा करेंगे। समीर विद्वान'।

विवाद: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का बदला नाम, निर्देशक ने बताई वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें