सिनेमाई कलाकार अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं। इसके लिए वे संतुलित आहार लेते हैं और फिटनेस ट्रेनर के साथ घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन हिंदी सिनेमा के कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को अपनी फिटनेस का ख्याल रखना थोड़ा महंगा पड़ गया। हाल ही में इन दोनों को मुंबई के बांद्रा स्थित एक जिम के बाहर देखा गया, जिसके बाद जिम के मालिक को बीएमसी की तरफ से कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। खबर है कि बीएमसी ने जिम को सील भी कर दिया है, लेकिन इस पर जिम के मालिक युधिष्ठिर जयसिंह ने कहा है कि जिम सील नहीं हुआ है।