बहु प्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट अब करीब आ चुकी है। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले मेकर्स जबर्दस्त तरीके से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। इस कड़ी में एक और भव्य इवेंट होने जा रहा है, जो तिरुपति बालाजी में होगा। तिरुपति में 'आदिपुरुष' का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अतुल इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से तिरुपति तक बाइक से आए हैं।