फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसते हंसते आपको 'ब्लैकमेल' होने को मजबूर कर देंगे इरफान की इस फिल्म के 5 सीन

Fri, 23 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Blackmail
अभिनव देव डायरेक्टेड और इरफान खान स्टारर फिल्म ब्लैकमेल का ट्रेलर तो अब तक आपने देख ही लिया होगा। जाहिर है ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई होगी। तो चलिए आपकी उत्सुकता को थोड़ा और बढ़ा देते हैं और बताते हैं कि ट्रेलर के यह 5 सीन्स देखने के बाद आप फिल्म देखने को मजबूर जरूर हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
Blackmail
ट्रेलर की शुरुआत ही जोक से होती है। दरअसल होता यूं है कि वाइफ को सरप्राइज देने के लिए इरफान जल्दी घर आने का प्लान बनाते हैं लेकिन जैसी ही बेडरूम में पहुंचते हैं वह कुछ ऐसा देख बैठते हैं जिसके बाद उनकी जिंदगी खुद एक जोक बन जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
BlackMail
इसके बाद जाहिर सी बात है कोई भी पति अपनी पत्नी को जान से मार डालने की सोचेगा लेकिन इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं होता। इसके बाद इरफान खान पत्नी के प्रेमी को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। फिर आगे जो होता है उसके लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।

4 of 5
BlackMail
जब इरफान खान अपनी वाइफ के प्रेमी से इस अफेयर की कीमत 1 लाख मांगते हैं तो दोनों परेशान होकर पैसे जुटाने लगते हैं। थियेटर में फिल्म देखते हुए जहां इरफान यानि की देव की वाइफ पैसे की टेंशन में होती है वहीं उसका प्रेमी पास बैठे दो लोगों का रोमांस देख रहा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BlackMail
खैर कहानी छोड़िये ट्रेलर बड़ा ही मजेदार है। इरफान खान हमेशा की तरह छाए हुए हैं। 'देली बेली' फेम डायरेक्टर अभिनय देव की इस फिल्म की अबतक जो झलक सामने आई है वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म में किस तरह का मसाला परोसा जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें