तमाम प्रमोशन के बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी। 'पैडमैन' को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं और अब तक फिल्म ने महज 76 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म को अपना बजट निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म का प्रमोशन किया। कभी पैडमैन चैंलेज तो कभी इवेंट अक्षय ने अपनी फिल्म के प्रमोशन मे ंकोई कसर नहीं छोड़ी।