Soni Razdan, Anshuman Jha, Raghuvir Yadav, Ayesha Kapur
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने कहा, 'इस फिल्म में मैंने रघुवीर यादव सर और सोनी राजदान मैम जैसे मशहूर सेलेब्स के साथ काम किया है। उनके साथ काम करना मेरे लिए उत्साहित करने वाला अनुभव रहा।' अंशुमन झा के साथ काम करने को लेकर आयशा ने कहा, 'अंशुमन के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, क्योंकि मैं सच में उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद करती हूं। उनकी स्क्रिप्ट चुनने की पसंद बहुत उम्दा है।' आयशा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में इस फिल्म की शूटिंग को लेकर भी मैं बेहद उत्साहित हूं। आपको बता दें कि अंशुमन जा, रघुवीर यादव, रोनी राजदान, आयशा कपूर और मनु राशि चड्ढा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल इसी महीने भोपाल में शूट किया जाएगा। वहीं, इसका फाइनल शेड्यूल दिसंबर में पूरा होगा।