फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का दमदार  टीजर जारी, अभिनेता के स्वैग पर फैंस हुए फिदा

Mon, 05 Sep 2022 11:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला लुक साझा किया गया था। तस्वीर में अभिनेता का लुक काफी बदला नजर आ रहा था। अब सलमान खन की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सलमान का ऐसा अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में अभिनेता का स्वैग देखते ही बन रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : Instagram
अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म किसी का भाई किसी की जान का एलान किया था। तब उन्होंने अपनी छोटी सी झलक दिखाई थी। इसके ठीक 10 दिन बाद सलमान ने ऑफिशिल अकाउंट से फिल्म का शॉर्ट टीजर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सलमान एक वीडियो पर राइड लेते हुए लद्दाख में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने बाल लंबे कर रखे हैं और आंखों पर चश्मा चढाया है।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। वीराने में बाइक दौड़ाते सलमान के बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है और धमाल मचा रहा है। फैंस को सलमान खान का नया अवतार खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि सलमान खान की चहेती शहनाज गिल इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े,  दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था, लेकिन बाद में टाइटल बदलकर इसे किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें