फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को जेल जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, करीब 1000 करोड़ रुपये दांव पर

Fri, 06 Apr 2018 07:21 AM IST
रवि बुले, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान को जोधपुर कोर्ट द्वारा पांच साल जेल की सजा होने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान पर करीब 1000 करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। आधा दर्जन फिल्मों से उनका सीधा कनेक्शन है और कुछ रीयलिटी शो से वह जुड़े हैं। सलमान फिल्म निर्माण भी कर रहे हैं और अपनी संस्था बीईंग ह्यूमन के माध्यम से सामाजिक कार्य करते हैं। सलमान के जेल जाने से उनके स्टारडम को तो झटका लगेगा, उनसे जुड़े फिल्म-टीवी के प्रोजेक्ट भी प्रभावित हो सकते हैं। एक नजर सलमान के उन प्रोजेक्ट्स पर जो सजा से प्रभावित हो सकते है:-
विज्ञापन

2 of 7
ईद पर रेस-3: जोधपुर जाने से पहले सलमान रविवार को दुबई में रेस-3 की शूटिंग पूरी करके लौटे थे। फिल्म ईद पर रिलीज की योजना है। सलमान के जेल जाने से फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है। रेस-3 में सलमान नेगेटिव रोल हैं। वह टिप्स फिल्म्स के साथ मिलकर इसे बना रहे हैं। खबर है कि निर्माता फिल्म को 140 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी में हैं। ट्यूबलाइट फ्लॉप होने के बाद सलमान फिल्म के वितरण अधिकार अपने पास रखने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 7
तैयारी भारत की: सुल्तान और टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ सलमान की अगली फिल्म भारत की योजना है। यह 2014 की कोरियाई फिल्म ओड टू माई फादर का हिंदी संस्करण है। शूटिंग जून में शुरू करने की योजना है। यह एक व्यक्ति के जीवन के सात दशकों को दिखाएगी। इसमें सलमान के किशोरावस्था से वृद्धावस्था तक कई रूप दिखेंगे। यह भारत विभाजन की त्रासदी को भी दिखाएगी। फिल्म का निर्माण सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री करेंगे।

4 of 7
इस साल लवरात्रि: सलमान फिल्म निर्माण भी कर रहे हैं। 2015 में हीरो के बाद सलमान फिल्म लवरात्रि ला रहे हैं। निर्देशक अभिराज मिनावल की फिल्म में सलमान छोटे बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। आयुष सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। यह गुजरात में नवरात्रि पर्व की पृष्ठभूमि पर एक प्रेम कहानी है। दो शूटिंग शेड्यूल पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पाइप लाइन में फिल्में- सलमान के पास ऐसे भी कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी तैयारियां धीरे-धीरे चल रही हैं। इनमें सबसे प्रमुख उनके भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग-3 है। तीसरी कड़ी का निर्देशन प्रभु देवा करेंगे। प्री-प्रोडक्शन जारी है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी सलमान के साथ किक-2 बनाने की घोषणा कर चुके हैं। यह क्रिसमस-2019 पर रिलीज होगी। वांटेड-2 और टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की योजनाएं भी हैं। सलमान को लेकर सोहेल खान के प्रोजेक्ट शेरखान की भी चर्चा है।
विज्ञापन

6 of 7
टीवी पर डिमांड: सलमान छोटे पर्दे पर भी लोकप्रिय हैं। रीयलिटी शो बिग बॉस के चौथे से ग्यारहवें संस्करण (2010 से 2017) तक वह होस्ट करते रहे हैं। 2008 और 2009 में वह टीवी पर दस का दम के होस्ट करते थे। सलमान इस साल फिर यह शो लेकर लौट रहे हैं। पिछले दिनों चैनल और सलमान ने दस का दम के नए सीजन का टीजर जारी किया था। शो जून में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गामा और मुंबई पुलिस पर सीरियल: फिल्मों के बाद सलमान टीवी धारावाहिकों के निर्माण में उतर रहे हैं। उनकी कंपनी एसकेएफ दो सीरियलों पर काम कर रही है। पहला प्रसिद्ध पहलवान गामा (1878-1960) के जीवन पर आधारित है। सोहेल खान गामा का रोल निभाएंगे, जबकि टीवी ऐक्टर इमाम बख्श गामा के भाई का रोल। पुनीत इस्सर निर्देशक होंगे। एक चैनल शो को हरी झंडी दे चुका है। शूटिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन तैयारियां जारी हैं। शूटिंग पंजाब, मुंबई और लंदन में होगी। इस बीच सलमान ने मुंबई पुलिस को लेकर भी एक सीरियल की योजना बनाई है। इसमें पुलिस का जीवन और उसकी बहादुरी की कहानियां होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें