फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: घर आए सलमान खान, समर्थकों का किया अभिवादन, फैंस ने की आतिशबाजी

Sun, 08 Apr 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोधपुर कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हुए अभिनेता सलमान खान शाम करीब सवा आठ बजे मुंबई स्थित अपने घर गलैक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए। सलमान के घर पहुंचते ही प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इसके बाद सलमान ने बॉलकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर जमा हुए फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेटे अहिल को गोंद में लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले और करीब आधा दर्जन कार के काफिले के साथ सीधे अपने घर की तरफ बांद्रा रवाना हो गए। उनके साथ बाडीगार्ड शेरा और बहन अर्पिता और अलवीरा भी थीं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ मीडियाकर्मी और फैंस मोटरसाइकिल से उनकी कार के काफिले के साथ हो लिए लेकिन, पुलिस ने बीच में मोटरसाइकिल रोक दी। पुलिस के अच्छे इंतजाम के कारण उन्हें अपने घर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 6
जोधपुर जेल से उनकी रिहाई की खबर के बाद ही सलमान खान के फैंस मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर गलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमा हो गए। हालांकि पुलिस ने फैंस के भारी भीड़ के चलते बैरिकेटिंग कर रखी थी। लेकिन, जब सलमान खान अपने पिता सलीम खान, बहन-भांजे के साथ बॉलकनी से बाहर निकले तो भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

4 of 6
सलमान की रिहाई की उम्मीद में उनके कई समर्थक सुबह से ही गलैक्सी अपार्टमेंट के पास जमे थे। जमानत की खबर मिलने पर वे सभी झूम उठे। उसके बाद फैंस सलमान के घर पहुंचने की और उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। घर के सामने जुटे फैंस तब तक वहां से नहीं गए जब तक सलमान खान अपने घर नहीं पहुंच गए। जब सलमान खान के जेल से घर आने की सूचना मिली तो फिल्म जगत के लोगों का भी उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। सलमान ने अपने बॉलकनी से फैंस का अभिवादन किया और इशारा करते हुए कहा कि मैं अपने घर पहुंच गया हूं आप भी अपने घर जाकर अब सो जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
सलीम खान ने जताई खुशी
सलमान खान की जेल से रिहाई के बाद उनके पिता सलीम खान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी मां बेहद परेशान थी और रो रही थी। लेकिन, जेल से रिहाई के बाद हम सभी को खुशी मिली है।

बॉलीवुड में खुशी
‘काफी खुश हूं। सलमान खान के साथ काम करने के बाद मैं उनका प्रशंसक बन गया हूं। वह अच्छे अभिनेता के साथ ही अच्छे इंसान भी हैं।’
-रेमो डिसूजा, निर्देशक, रेस 3

‘सलमान के जेल से बाहर आने की खबर से मैं काफी खुश हूं। रेस 3 की 90 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। बाकी शूटिंग भारत में ही होनी है।’
-रमेश तौरानी, निर्माता, रेस 3

‘अच्छे कर्म से अच्छी कोई प्रार्थना नहीं होती। सलमान भाई आपका स्वागत है।’
-सोनू सूद, अभिनेता

‘सलमान भाई को जमानत मिलने पर बहुत खुश हूं। घर आइए भाई। जय हो।’
-अदनान सामी, संगीत निर्देशक व गायक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय को पत्र लिखा          
काले हिरण की हत्या के जुर्म में सलमान खान को हुई 5 साल की सजा को एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए सर्वोच्च न्यायालय को पत्र लिखा है। वीरेश शांडिल्य के पत्र के अनुसार जिस देश की सरकार बूचड़खानों में बीफ काटने के लिए लाइसेंस दे रही है वहां हिरण की हत्या पर पांच साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना किया जाना न्यायपालिका की साख को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से प्रश्न किया कि क्या काला हिरण मारना देशद्रोह है। देश में नक्सली और जम्मू काश्मीर में आतंकवादी आए दिन सेना और अर्धसैनिक बलों की हत्या कर रहे हैं, उन्हें और कश्मीर में पत्थरबाजों को मुख्यधारा में लाकर माफ कर दिया जाता है। एक हिरण मारने पर पांच साल की सजा और जुर्माना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस देश में रोजाना लाखों जीव काटे जाते हैं, क्या इनकी हत्या रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें