फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं करिश्मा, ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी थे साथ

Fri, 06 Apr 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor
20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सैफ अली खान बरी होकर जैसे ही मुंबई पहुंचे, उनके घर शुभचिंतकों का तांता लग गया। देर रात करिश्मा कपूर भी सैफ अली खान से मिलने उनके घर गईं। उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी थे। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर भी सैफ के घर उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
Soha Ali Khan
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी पति कुनाल खेमू के साथ उनके घर पहुंचीं। सैफ अली खान को सालों बाद मिली इस राहत का जश्न मनाने के लिए करीना कपूर ने घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी जिसमें सिर्फ कपूर और खान परिवार के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 5
Karisma Kapoor
करिश्मा कपूर और सैफ अली खान ने फिल्म 'हम साथ साथ है' में काम किया था। दोनों ने फिल्म में लव कपल का रोल निभाया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। उनके अलावा मामले में फिल्म के तीन और एक्टर्स-तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी को भी सह आरोपी बनाया गया था। सैफ के साथ उन्हें भी मामले से बरी कर दिया गया है। मामले के मुख्य आरोपी सलमान खान को अदालत ने दोषी ठहराते हुए पांच साल जेल की सजा सुनाई।

4 of 5
सलमान खान
वहीं, जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सलमान खान से मिलने उनकी दोस्त और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पहुंचीं। फिल्म प्रोड्यूजर साजिद नाडियाडवाला भी अपनी फिल्म 'बागी-2' की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर भाईजान से मिलने गए। सलमान की बहनें अलवीरा और अर्पिता पिछले दो दिनों से जोधपुर में ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Samir Soni
मामले में बरी हुईं नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने कहा कि केस में न्याय आधा-अधूरा हुआ है और वह सलमान खान को मिली सजा से दुखी हैं। बता दें कि सलमान खान की बेल अर्जी पर शनिवार को भी सुनवाई होगी। लिहाजा, उन्हें कम से कम एक और रात जेल में बितानी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें