फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा मिलते ही सलमान के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, फिल्मी सितारों ने कहीं इतनी बड़ी बातें

Fri, 06 Apr 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद ही उन्हें जोधपुर जेल ले जाया गया। इस बीच सलमान खान के फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने जोधपुर कोर्ट के फैसले पर दुख जाहिर किया। सभी सलमान के जेल से जल्द रिहा होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जया बच्चन

2 of 6
अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने सलमान खान को मिली पांच साल की सजा पर दुख जताया हैै। उन्होंने कहा कि 'मुझे बुरा लग रहा है, क्योंकि बॉलीवुड ने सलमान पर काफी निवेश कर रखा है, जमानत नहीं मिलती तो उन्हें घाटे से जूझना पड़ेगा। साथ ही जया ने कहा है कि सलमान जल्द ही छूट जाएंगे क्योंकि वह अपने संगठन BEING HUMAN के माध्यम से मानवीय कार्य करते हैं'
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल

3 of 6
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'मैं बहुत मजबूर हूं, सलमान और उनके परिवार के लिए मेरे दिल में भावनाएं हैं। यही आखिरी चीज है कि सलमान एक अपराधी है, यह बहुत सख्त है, साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान को वह राहत जरूर मिलेगी जिसके वह हकदार हैं।'
 

 

सुभाष घई

4 of 6
फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने भी सलमान को मिली पांच साल की सजा पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'सलमान को दोषी ठहराए जाने की खबर सुनकर सदमे में हूं..लेकिन भारतीय न्यायतंत्र में मेरा पूरा भरोसा है, जहां अंतिम न्याय की अपील के लिए कई दरवाजें हैं, उन्होंने आगे लिखा है कि सलमान अपने मानवीय कारणों से फिल्म जगत और लोगों के सबसे प्यारे शख्स हैं।'
 

 
विज्ञापन

आलोक नाथ

5 of 6
आलोक नाथ ने भी सलमान की सजा को त्रासदी बताया है। उन्होंने कहा है कि यह 'त्रासद' है कि सलमान को दोषी ठहराए जाने का यह फैसला बीस साल बाद आया है। उनको सजा मिलना फिल्म उद्योग के लिए बड़े दुख की बात है। बता दें कि आलोक नाथ ने फिल्म 'हम साथ साथ है' में सलमान के पिता के रोल अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे

6 of 6
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने भी सलमान की सजा पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि 'कितने बाघों का शिकार हुआ है और उन पर न्याय की क्या स्थिति है? विकास के नाम पर कितने जंगल काटे गए हैं? क्या यह वन्यजीव को मारे जाने की तरफ नहीं ले जाता? इसके लिए किसे सजा मिलेगी? एक अच्छे इंसान को सजा देना स्वीकार्य नहीं है,'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें