फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में ऐसे बीता दूसरा दिन, रात में सिगरेट फूंकते रहे सलमान पर क्यों भड़के आसाराम?

Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल जेल में दो रातें गुजारनी पड़ीं। सलमान जब जेल के अंदर पहुंचे तो भी उनका दबंग अंदाज देखने को मिला जिसकी वजह से पुलिस की किरकिरी भी हुई हालांकि डीआईजी विक्रम सिंह ने सफाई दी कि सलमान जेल में आम कैदियों की तरह ही हैं लेकिन सलमान की लाइफस्टाइल को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि वह आम कैदियों जैसे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
जानकारी के मुताबिक, सलमान जेल में भले हों लेकिन जेल में ना तो कैदियों वाली ड्रेस पहनी है और ना ही जेल का खाना खाया। सलमान के लिए खाना होटल से मंगवाया गया। यही नहीं उन्होंने जींस और टीशर्ट ही पहनीं।  
विज्ञापन

3 of 5
अलवीरा और अर्पिता
सलमान से मिलने शुक्रवार को प्रीति जिंटा पहुंची। यही नहीं उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता से करीब 30 मिनट मुलाकात हुई। इस दौरान बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद रहे। इसके बाद सलमान ने कसरत की और जेलकर्मियों व उनके बच्चों से मिले।

4 of 5
salman khan
इससे पहले जब गुरुवार को सलमान जेल पहुंचे तो वहां काफी मच्छर थे। मच्छरों से बचने के लिए उन्होंने ओडोमॉस लगाया। इस दौरान सलमान काफी रात तक जगते रहे और कई सिगरेट फूंक डालीं। वह शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे उठे और बाद में दोबारा सो गए और फिर 8:30 बजे उठे। बाद में उन्हें जेल का नाश्ता दिया गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
वहीं जेल में सलमान को मिल रही इतनी सुविधाओं से आसाराम भड़क गए। उन्होंने जेलकर्मियों से कहा, 'मुझसे मिलने तो कोई नहीं आता। सलमान सुपरस्टार हैं इसलिए उनसे मिलने जा रहे हो।' बता दें कि आसाराम और सलमान खान एक ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें