फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के पक्ष में गईं ये 4 दमदार दलीलें, जिसके आधार पर आसानी से मिल गई जमानत

Sun, 08 Apr 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में दोषी पाए जाने के बाद दो दिन से जेल में बंद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जमानत मिल गई है। जिसके बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। सलमान के वकील ने कोर्ट में जो दलीलें दी उसके बाद सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
1. सलमान खान को जमानत के लिए वकील महेश बोहरा ने गवाहों पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें विश्वसनीय नहीं बताया। सलमान के खिलाफ मुख्य गवाह पूरनचंद हैं जो 20 साल से लगातर गवाही देने के लिए कोर्ट में पहुंचते रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : self
2. सलमान के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि जब आधी रात के बाद बिल्कुल ही अंधेरा हो गया तब बिश्नोई (गवाह) ने सलमान खान को पहचाना कैसे। बता दें कि बिश्नोई ने कोर्ट में जिप्सी लेकर भागे सलमान और सैफ को पहचानने की बात कही थी।

4 of 5
salman khan
3. काला हिरण केस में भले ही सलमान खान को सजा सुनाई गई लेकिन सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को आरोपों से बरी कर दिया गया। ऐसे में बचाव पक्ष का कहना था कि जब सब को बरी कर दिया गया तो सलमान खान ही दोषी क्यों। सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए। निश्चित रूप से जज ने वकील की इस दलील पर गौर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
4. सलमान के वकील ने कोर्ट में यह तर्क भी दिया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने बाकी सब मामलों में सलमान खान को बरी कर दिया है। उनका कहना है कि सलमान खान हर बार कोर्ट की सुनवाई के दौरान मौजूद रहे हैं। उनके अच्छे बर्ताव की वजह से भी उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें