फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections 2022: मनोज तिवारी ने गाया ‘मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है…, यूपी चुनाव से पहले खूब सुना जा रहा गाना

Fri, 14 Jan 2022 10:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (up assembly election live) 2022 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने रैलियों पर तो रोक लगा दी है लेकिन भाजपा ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए शानदार गाना बनाया है। मनोज तिवारी की पकड़ पूर्वांचल में काफी है ऐसे में उनका गाना ‘मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढने लगा है’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना
भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी का यह गाना ‘मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है’ मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के गाने ‘दिल गलती कर बैठा है’ के तर्ज पर बनाया गया है। बीजेपी नेता ने गाने में काशी के भव्य मंदिर और मथुरा के मंदिर का भी जिक्र किया है। उन्होंने इस गाने के जरिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : social media

अपने इस गाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा, हम गायक लोग हैं, सांस्कृतिक व्यक्ति हैं, ऐसे में हम उस रूप में लोगों को संदेश दे रहे हैं। जो चुनाव में लोग नकारात्मक बातें कर रहे हैं, साजिशें तक हो रही हैं, तो हम उससे अलग अपने गानों के जरिए लोगों पर अपनी बात पहुंचा रहे हैं। जल्द ही रवि किशन भी अपना गाना 'यूपी में सब बा' गाना लॉन्च करने वाले हैं।




 

4 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों में गायिकी से लेकर अभिनय और राजनीति तक पहुंचकर अपने पैर जमाने में मनोज तिवारी ने कई उतार चढ़ाव देखे। उन्होंने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था।जो लोग थोड़ी बहुत भी भोजपुरी समझते हैं, उनकी जुबान पर मनोज के गाए हुए 'रिंकिया के पापा...', 'जिया हो बिहार के लाला...', 'गोरिया चांद के अंजोरिया...' और 'हाफ पैंट वाली से...' जैसे गाने रहते हैं। मनोज अपने गानों के जरिए चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
गायन और अभिनय में जड़ें जमा लेने के बाद मनोज तिवारी राजनीति में भी उतरे। साल 2009 में उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में वो वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से लड़े और हार गए थे। साल 2013 में मनोज भाजपा में शामिल हो गए थे। अब यह हाल है कि तिवारी आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें