विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में निर्देशक ने कश्मीरी पंडितों के उस दर्द दिखाया है, जो उन्होंने साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार के दौरान झेला था। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स को शामिल किया गया है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म को देखने के बाद हर शख्स की आंखें नम हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय लिख रहा है। तो दूसरी तरफ कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें लोग अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लाल कृष्ण आडवाणी 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के बाद भावुक हो गए हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है? हम आपको बताते हैं।