फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biswajit Chatterjee: जब अभिनेता बिस्वाजीत से गुरुदत्त ने कहा, 'तुम मेरे भूतनाथ हो', पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

Wed, 14 Dec 2022 07:56 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिस्वाजीत चटर्जी - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के 70 और 80 के दशक में बिस्वाजीत चटर्जी एक चार्मिंग हीरो रहे हैं। साल 1936 में 14 दिसंबर को जन्मे बिस्वाजीत चटर्जी का आज 85वां जन्मदिन है। दिग्गज अभिनेता ने राज कपूर के साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं। दस साल की उम्र से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता बिस्वाजीत एक कार्टूनिस्ट और पेंटर था, बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और उस जमाने के कई दिग्गजों के साथ काम किया। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता बिस्वाजीत के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें और गुरुदत्त के साथ उनका एक दिलचस्प किस्सा...
विज्ञापन

2 of 4
बिस्वाजीत चटर्जी - फोटो : social media
अभिनेता बिस्वाजीत के पिता आर्मी में डॉक्टर थे और इसलिए उनका बचपन लखनऊ स लेकर, मेरठ कराची आदि कई जगहों पर बीता और यही  वजह रही कि बांगाली होते हुए भी बिस्वाजीत चटर्जी की हिंदी भाषा पर भी अच्छी पकड़ बन गई। जिस समय में बिस्वाजीत चटर्जी ने अपनी अभिनय में पहचान बनाई उस समय उनके घर में फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
बिस्वाजीत चटर्जी - फोटो : social media
घर में इजाजत न मिलने की वजह से बिस्वाजीत चटर्जी ने छुप-छुपकर फिल्मों में काम शुरू किया लेकिन रिलीज से पहले ही घर में सबको यह बात पता चल गई, जिसके बाद अभिनेता को घर भी छोड़कर जाना पड़ा। बंगाली फिल्म में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के किरदार अदा किया, लेकिन इसके बाद उन्हें इसी तरह के रोल ऑफर होने लगे, जिसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला किया।
विज्ञापन

4 of 4
बिस्वाजीत चटर्जी - फोटो : social media
जब गुरुदत्त ने कहा भूतनाथ
उस जमाने के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता  रहे, गुरुदत्त को सस्पेंस थ्रिलर्स के लिए जाना जाता था। गुरुदत्त ने बिस्वाजीत चटर्जी को फिल्म 'साहेब बीवी गुलाम' में देखा था और इसी फिल्म के बाद उन्होंने कहा कि 'तुम मेरे भूतनाथ हो' तुमको मुंबई आना होगा। इसके बाद गुरुदत्त ने मीना कुमार और वहीदा से भी उनकी मुलाकात करवाई लेकिन उस वक्ति बिस्वाजीत चटर्जी एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके थे और इसी वजह से वह उनकी फिल्म में काम नहीं कर पाए। फिर हेमंत कुमार की फिल्म के लिए बिस्वाजीत दोबारा मुंबई आए और इस फिल्म से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें