शशि कपूर और अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के साथ हिट थी जोड़ी
शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया। कहा जाता था कि शशि के फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन का अहम योगदान रहा। शशि-अमिताभ की जोड़ी ने फिल्म 'दीवार', 'नमक हलाल', 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'सुहाग', 'त्रिशूल', 'दो और दो पांच', 'शान', 'काला पत्थर' जैसी तमाम फिल्मों में साथ काम किया। 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।