बबीता कपूर
इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म एक 'श्रीमान एक श्रीमति', 'हसीना मान जाएगी', 'फर्ज', 'बनफूल', 'एक हसीना दो दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'कब क्यों और कहां', 'पहचान व कल आज' और 'कल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। बबीता कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में तो दी ही साथ ही उस दौर के गई खूबसूरत नगमे भी उन पर फिल्माए गए हैं। इनमें 'आओ हुजूर', 'कजरा मोहब्बत वाला', 'बेखुदी में सनम', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'जनम जनम का साथ', 'भंवरे की गुंजन' आदि शामिल हैं।