विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हाल ही में विवेक ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की लेकिन कुछ ज्यादा सफल नहीं हुए। 3 सितबंर 1976 में जन्में विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी।