फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद मेहरा से शादी के लिए रेखा ने की थी सुसाइड की कोशिश, सास ने घर से कर दिया था बाहर

Tue, 13 Feb 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vinod mehra and rekha
बॉलीवुड में विनोद मेहरा ने अपने सहज अभिनय से एक अलग पहचान बनाई। 70-80 के दौर में विनोद मेहरा एक महत्वपूर्ण एक्टर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है इस मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ किस्से।
विज्ञापन

2 of 7
vinod mehra
13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में विनोद मेहरा का जन्म  हुआ था। विनोद मेहरा ने बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में कदम रखा। उस वक्त उनकी उम्र केवल 13 साल थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। बचपन में ही विनोद ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले।
विज्ञापन

3 of 7
vinod mehra
फिल्मों में एक्टिंग के बावजूद विनोद मेहरा का मन बॉलीवुड में नहीं लग रहा था। 1965 में विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करने लगे थे। तभी उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें एक प्रतियोगिता में भाग लेने को उकसाया। दरअसल, एक 'ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट' होना था, जिसमें देश भर से नौजवान हिस्सा ले रहे थे। विजेता के लिए फिल्म से लेकर मॉडलिंग तक के रास्ते बड़ी ही आसानी से खुल जाते। दोस्तों के मनाने के बाद विनोद मेहरा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और फाइनल तक पहुंच गए लेकिन फाइनल में उन्हें राजेश खन्ना से कड़ी टक्कर मिली। इस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना विजेता रहे जबकि विनोद मेहरा को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।

4 of 7
vinod mehra
विनोद मेहरा ने बतौर युवा एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा के फिल्मी कैरियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी लेकिन, उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। शादी के कुछ ही दिनों के बाद उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा और वो बाल-बाल बच गए लेकिन, जल्द ही उनका दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि पहली पत्नी ने बाद में उन्हें तलाक दे दिया।
विज्ञापन

5 of 7
vinod mehra and rekha
विनोद मेहरा और बिंदिया का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जे पी दत्ता से शादी कर ली। बहरहाल, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे। बेटा रोहन और बेटी सोनिया। ये दोनों बच्चे आज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

6 of 7
vinod mehra and rekha
विनोद मेहरा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे रेखा से अफेयर की खबरों के दौरान। खबरों के मुताबिक विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन, विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया क्योंकि कमला को रेखा के अतीत के बारे में पता था कि वह बिन-ब्याही मां की बेटी हैं इसलिए कमला ने रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं। कहा जाता है कि एक बार विनोद मेहरा पर शादी का दवाब डालने के लिए रेखा ने कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vinod mehra
सौ से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके विनोद मेहरा का निधन महज 45 साल की उम्र में हो गया लेकिन सिनेमा के दीवाने आज भी उनकी फिल्मों को याद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें