फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान की बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़, वजह जान अमृता को आ सकता है गुस्सा

Tue, 13 Feb 2018 09:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sara Ali Khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' मुश्किल में फंस गई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुक गई है जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं।
विज्ञापन

2 of 4
sara ali khan
खबरों की मानें तो फिल्म डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस के बीच काफी दिनों से टकरार चल रही थी जिसकी वजह से इस फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा है कि मनमुटाव की शुरुआत तब से हुई थी जब अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर 'केदारनाथ फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर घोषित कर दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
sara ali khan
सूत्रों की मानें तो प्रोडक्शन हाउस KriArj Entertainment अभिषेक कपूर के इस एनाउंसमेंट से खुश नहीं थे। प्रोड्यूसर्स चाहते थे इस फिल्म से जुड़े किसी भी फैसले में आपस में पारदर्शिता हो लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने फिलहाल फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकने का फैसला लिया है। उनका कहना है जब तक सभी बातें लिखित तौर पर साफ नहीं होंगी तब तक फिल्म की शूटिंग नहीं होगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
sara ali khan
आपको बता दें, फिल्म 'केदारनाथ' लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी साल 2013 में केदारनाथ में हुई तबाही के इर्द गिर्द घूमती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें