विद्या सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले जान लें कैसे शुरू हुआ करियर
15 नवंबर 1947 को मुंबई में जन्मी विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में छोटू बिहारी की फिल्म 'राज काका' से अपनी शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी फिल्म 'रजनीगंधा' से मिली। इसी बीच विद्या सिन्हा 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है।