फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण सा 'हरिकिशन' कैसे बना बॉलीवुड का सुपरहिट एक्टर मनोज कुमार, बर्थडे पर जानिए रोचक किस्से

Tue, 23 Jul 2019 12:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
24 जुलाई 1937 को मनोज कुमार का जन्म हुआ था। मनोज कुमार ने बॉलीवुड को कई ऐसे फिल्में दी और कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो अमर हो गए हैं। मनोज ने देशभक्ति की भावनाओं से जुड़ी कई सारी फिल्मों में काम किया। इसके लिए उन्हें भारत कुमार के नाम से बुलाया जाने लगा। मनोज कुमार सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक लेखक भी रहे हैं। ऐसे में आज के खास दिन पर आपको बताते हैं मनोज कुमार के कुछ अनसुने किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
मनोज कुमार - फोटो : SELF
मनोज कुमार का पूरा नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी है। मनोज कुमार को भारत सरकार द्वारा साल 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही साल 2015 में उन्हें फिल्म में अपने योगदान के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
मनोज कुमार
मनोज कुमार एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं। ऐसे में फिल्मों में आने को लेकर उनका एक किस्सा है। दरअसल मनोज ने अपनी मंगेतर शशि गोस्वामी से पूछकर फिल्मों में काम करना शुरू किया।

4 of 6
मनोज कुमार
दरअसल एक फिल्म के लिए जब मनोज कुमार को लीड किरदार का ऑफर आया तो उन्होंने कहा कि वो अपनी मंगेतर से पूछने के बाद ही इसका फैसला लेंगे। ऐसे में मनोज ने शशि से पहले इजाजत ली और उसके बाद ही फिल्म के ऑफर को हां कहा।
विज्ञापन

5 of 6
मनोज कुमार - फोटो : manoj kumar
जैसे की आपको बता चुके हैं कि मनोज कुमार का असली नाम ये नहीं था। लेकिन यह नाम कैसे पड़ा को लेकर भी एक किस्सा है। दरअसल जब बचपन में हरिकिशन गिरी गोस्वामी एक फिल्म देखने गए थे जिसमें दिलीप कुमार लीड रोल में थे और उनके किरदार का नाम मनोज कुमार था। ऐसे में तब ही उन्होंने सोच लिया था कि वो हीरो बनेंगे तो यही नाम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज कुमार - फोटो : manoj kumar
फिल्म उपकार के बनने के पीछे का एक किस्सा ये है कि उस समय के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार को जय जवान जय किसान नारे पर फिल्म बनाने को कहा। उनकी बात मानते हुए मनोज कुमार ने उपकार फिल्म बनाई।
(सभी फैक्ट्स आज तक की रिपोर्ट से हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें