बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिना खान अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ टाइम बिताते हुए नजर आती हैं। हाल ही में वह दुबई और श्रीलंका गई थीं जहां की तस्वीरें हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 4
Hina Khan
हाल ही में हिना खान रॉकी जायसवाल के साथ एक फंक्शन में पहुंची थीं। जहां उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक डांस किया। दोनों 1965 की हिट फिल्म 'वक्त' के सदाबहार गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' पर थिरकते हुए नजर आए। दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
Hina Khan
वीडियो में रॉकी और हिना किसी परफेक्ट कपल से कम नहीं लग रहे हैं। रॉकी जहां शायराना अंदाज में डांस करते हुए हिना को गाना डेडीकेट कर रहे हैं वहीं हिना भी डांस करने में पीछे नहीं रहीं और उनके ताल से ताल मिलाते हुए दिखीं।
कुछ दिनों पहले हिना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें एक या दो नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने फैंस से दुबई घूमने की गुजारिश भी की थी। हिना और रॉकी ने बिग बॉस के दौरान प्यार का इजहार किया था। यहां तक कि शो के दौरान रॉकी ने कई बार आकर हिना का सपोर्ट भी किया।