फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

Wed, 28 Sep 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो कहा जाता है। उनके चेहरे की मासूमियत ने न सिर्फ उन्हें बॉलीवुड में चहेता बना के रखा है बल्कि लड़कियों के बीच भी वो हमेशा क्यूट सिंबल माने जाते हैं। फिल्मों में भी उन्हें हसीनाओं के दिल के काफी करीब देखा जाता है। उनके इस स्वभाव के चलते उनका नाम कई बॉलीवुड हीरोइनों के साथ जोड़ा गया। दीपिका पादुकोण से लेकर बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ तक उनके प्यार के चर्चे रहे।

आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनके प्यार के कुछ खास चर्चों के बारे में-
विज्ञापन

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

2 of 7
अवंतिका मलिक बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक एक समय रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका 'जस्ट मोहब्बत' नामक सीरियल में अभिनय करती थीं। रणबीर उनसे मिलने के लिए सीरियल के सेट पर पहुंचते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।
विज्ञापन

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

3 of 7
सोनम कपूर
रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

4 of 7
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चों ने खूब धूम मचाई। 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों को कई बार कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे। लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे।
विज्ञापन

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

5 of 7
नर्गिस फाखरी
रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। उस फिल्म की हीरोइन नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

6 of 7
नंदिता मेहतानी
एक्टर डिनो मोरिया की एक्स गर्लफ्रेंड और फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ भी रणबीर कपूर के प्यार के खूब चर्चे रहे थे। नंदिता ने इस रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। फिल्म 'सांवरिया' के दौरान ही दोनों नजदीक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..

7 of 7
कैटरीना कैफ
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म के सेट पर हुई थी। उस समय रणबीर दीपिका को और कैटरीना सलमान खान को डेट कर रहीं थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना अपना ज्यादा समय रणबीर के साथ बिताने लगीं। रणबीर भी उनके खास दोस्त बन गए। कुछ समय पहले तक भी दोनों सीक्रेट वेकेशन पर पहुंचे थे। दोनों ऑफ कैमरा भी एक दूसरे के साथ इंटीमेट होते नजर आए है लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें