फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद को काले कपड़ों में देख छत से कूद जाती थी लड़कियां

Mon, 26 Sep 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आपको बता दें कि 60 के दशक में बॉलीवुड में राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद का जादू चलता था। एत तरफ जहां दिलीप कुमार गंभीर किरदान निभाने वाले ट्रैजेडी किंग थे वहीं राज कपूर बड़े ही चुलबुले रोल करते थे। मगर रोमांस, स्टाइल और दिल को छूने वाली पर्सनलिटी के लिए सिर्फ देव आनंद का नाम ही सामने आता था। देव आनंद के आज भी लाखों दीवाने हैं। वो एक ऐसे शख्स थे जो हमेशा हर हालात में खुश रहते थे इसलिए उन्हें सदाबहार देव आनंद भी कहा जाता था।

26 सितंबर 1923 को देव साहब का जन्म हुआ था और आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको देव आनंद के जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज बताएंगे जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

2 of 10
देव आंनद का असली नाम धर्म देवदत्त पिशोरीमल आंनद है लेकिन उन्हहें बॉलीवुड में सिर्फ देव आनंद के नाम से ही जाना जाता था। उनका जन्म पंजाब में हुआ था। उन्हें उनके घर पर चीरू कहकर बुलाया जाता था।
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

3 of 10
आपको बता दें कि देव आंनद ने अपनी करियर की शुरुआत 85 रुपये के वेतन पर एक कंपनी में अंकाउटेंट की नौकरी के साथ की थी। बतौर हीरो देव आनंद की पहली फिल्म 1946 की हम एक हैं।

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

4 of 10
देव आंनद की एक्टिंग के अंदाज ने उन्हें हमेशा दूसरे एक्टरों की भीड़ से अलग रखा। एक सांस में लंबी डायलॉग डिलीवरी और एक तरफ झुक कर चलने का उनका खास स्टाइल लोगों पर सालों तक जादू चलाता रहा। 
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

5 of 10
1949 में पहली बार देव साहब ने नवकेतन फिल्मस के नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की। बॉलीवुड में गुरु दत्त को पहली बार ब्रेक देने का श्रेय भी देव आनंद को ही दिया जाता है।
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

6 of 10
देव आंनद अपने जमाने के सबसे हैंडसम हीरो थे। उनकी खूबसूरती का जादू कुछ ऐसा था कि लोगों में ये अफवाह थी कि उन पर काले कपड़े पहन कर बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई हैं क्योंकि उन्हें काले कपड़ों में देखने के लिए लड़कियां अपनी छतों से कूद जाया करती थीं।
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

7 of 10
देव आनंद के अधूरे इश्क की कहानी भी उनकी तरह ही रोमांटिक है। उनका पहला प्यार सुरों की रानी सुरैया थी। फिल्म विद्या की शूटिंग के दौरान सुरैया पानी में डूब रही थी और देव साहब ने अपनी जान पर खेल कर उन्हें बचाया था और यहीं से इस प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

8 of 10
फिल्म जीत के सेट पर देव साहब ने सुरैया को 3000 रुपये की हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज भी किया था लेकिन सुरैया की नानी को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि देव आनंद हिंदू थे और सुरैया मुस्लिम थीं।

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

9 of 10
फिल्म टैक्सी ड्राइवर की शूटिंग के दौरान देव आनंद अपनी नई हीरोइन कल्पना कार्तिक के प्यार में पड़ गए और फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक दिन लंच ब्रेक में दोनों ने शादी कर ली। कल्पना आखिरी दम तक देव आनंद की पत्नी रहीं।
विज्ञापन

Bday Spl : देव आनंद की जिंदगी के ये राज कर देंगें आपको हैरान

10 of 10
शम्मी कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्में जंगली और तीसरी मंजिल एवं अमिताभ बच्चन की जंजीर पहले देव आनंद को ही ऑफर की गई थीं लेकिन देव आनंद ने किसी वजह से इनमें काम करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें