फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl : सलमान के हैं ऐसे अजीबोगरीब शौक, नहीं जानते होंगे आप

Wed, 27 Dec 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Salman Khan
बॉलीवुड के 'सुल्तान' आज 52 साल के हो गए हैं। सलमान खान के बहुत से शौक अजीबोगरीब हैं। उन्हें कुछ ऐसी चीजें पसंद हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उसकी जिंदगी से जुड़े राज
 
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan
सलमान जब ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ते थे तो गर्मी की छुट्टियों में उनका फेवरेट डेस्टिनेशन इंदौर हुआ करता था। इस दौरान सलमान का ज्यादा से ज्यादा वक्त इंदौर की सड़कों पर साइकिल चलाने में बीतता था। वो मीलों साइकिल चलाने का शौक रखते थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें दूसरे लोगों के बगीचे से आम और जामुन चुराकर खाने का भी बड़ा शौक था। वो अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर उन्हें बहला फुसलाकर ले जाते थे और जामुन और आम की चोरी करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
nnn - फोटो : instagram
क्या आपको पता है कि जिंदगी में हर चीज का खतरा उठाने वाले सलमान खान को पानी से डर लगता था। वो बचपन में तैरने से बहुत डरते थे। एक दिन उनकी बड़ी अम्मी ने उन्हें रस्सी से बांधा और पड़ोस के एक कुएं में फेंक दिया। यह सलमान के लिए स्विमिंग का पहला पाठ था। इसके बाद से सलमान अक्सर उस कुएं में तैरने के लिए जाया करते थे। बचपन में उन्होंने इस कुएं में ही स्विमिंग सीखी।
 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों को जहां बाइक का शौक होता है वहीं सलमान को स्कूटर चलाने का शौक था। सलमान अपनी स्कूटर लेकर हर जगह पहुंच जाते थे। उन्हें गन्ने का रस पीने का भी बहुत शौक था। वो हर शाम अपनी स्कूटर लेकर गन्ने के रस की दुकान पर पहुंच जाते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
कभी खुद बॉडीगार्ड बने बॉलीवुड दबंग सलमान खान को अब खुद बॉडीगार्डों की जरूरत पड़ने वाली है। उनके लिए इन दिनों बॉडीगार्ड तलाशे जा रहे हैं। कुल मिलाकर 40 बॉडीगार्डों की जरूरत पड़ने वाली है।
आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि सलमान को गांव जाकर बैलगाड़ी चलाने का भी बहुत शौक था। वो सिर्फ बैलगाड़ी चलाने के लिए दूर दराज गांव तक पहुंच जाते थे। उन्हें गाय-भैंसों का दूध पीने का भी बहुत शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
सलमान को उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर बाइक और जीप स्टंट करना बहुत पसंद था। इन रेसिंग स्टंट के चलते उन्होंने एक बार अपना हाथ भी तोड़ लिया था। सलमान को गाड़ी चलाने से कभी डर नहीं लगा। वो बड़ी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते थे और तरह-तरह के करतब करते थे। 12 साल की उम्र से ही वो 3 मीटर की छलांग लगाते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें