फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl : स्मिता पाटिल, जिसके प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था घर

Tue, 18 Oct 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्मिता पाटिल
आज स्मिता पाटिल का जन्मदिन है। स्मिता का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार किया जाता है। आज ही के दिन महाराष्ट्र के पुणे में जन्मीं स्मिता का फिल्मी सफर भले ही सिर्फ 10 साल का रहा लेकिन उनका काम आज भी लोगों के जेहन में है। लेकिन स्मिता पाटिल न सिर्फ फिल्मों, बल्कि राज बब्बर से अपने सम्बन्धों की वजह से भी चर्चा में रही। 

आगे की स्लाइड्स में जानिए उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्से।
विज्ञापन

B'day Spl : स्मिता पाटिल, जिसके प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था घर

2 of 6
स्मिता पाटिल
फिल्मों में आने से पहले स्मिता पाटिल बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। स्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत अरुण खोपकर की डिप्लोमा फिल्म से हुई, लेकिन मुख्यधारा के सिनेमा में स्मिता ने 'चरणदास चोर' से अपनी मौजूदगी दर्ज की। इसके निर्देशक थे श्याम बेनेगल। 
विज्ञापन

B'day Spl : स्मिता पाटिल, जिसके प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था घर

3 of 6
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल ने अपने छोटे फिल्मी सफर में ऐसी फिल्में की जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर बन गईं। उनकी छाप छोड़ने वाली फिल्मों में जहां भूमिका, मंथन, मिर्च मसाला, अर्थ, मंडी और निशांत जैसी कलात्मक फिल्में शामिल हैं, तो दूसरी तरफ नमक हलाल और शक्ति जैसी व्यावसायिक फिल्में भी कतार में है।

B'day Spl : स्मिता पाटिल, जिसके प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था घर

4 of 6
स्मिता पाटिल
यूं तो स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बहुत काम लोग जानते है कि फिल्मी परदे पर सहज और गंभीर दिखने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बहुत शरारती थीं।
विज्ञापन

B'day Spl : स्मिता पाटिल, जिसके प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था घर

5 of 6
स्मिता पाटिल
1985 में बॉलीवुड की पद्मश्री विजेता अभिनेत्री स्मिता पाटिल से शादी करने के बारे में जैसे ही राज बब्बर ने अपने घर में चर्चा की उसके तुरंत बाद ही उनके माता-पिता ने इस बात पर एेतराज जताते हुए घर और स्मिता पाटिल दोनों में से एक को चुनने के लिए कहा था। जिसमें राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को चुनते हुए अपना घर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

B'day Spl : स्मिता पाटिल, जिसके प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था घर

6 of 6
स्मिता पाटिल
स्मिता के लिए घर छोड़ने के वक्त राज बब्बर की शादी फिल्म निर्देशक और थिएटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर से हो चुकी थी। उनके दो बच्चे भी थे। घर छोड़ने के कुछ महीने बाद ही राज बब्बर ने 1986 में स्मिता पाटिल से शादी की। इसके बाद स्मिता की कुछ समय बाद बच्चे को जन्म देने के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें