फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: मुंबई के बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ लगाकर सुर्खियों में आई थीं 'प्रोतिमा बेदी'

Thu, 12 Oct 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Promita Bedi
साहसी काम तो बहुत लोग करते हैं लेकिन इस साहस के बीच भी कुछ अलग कर दिखाने की हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है। पेशे से ओडेशी डांसर प्रोतिमा बेदी ने कुछ ऐसा ही किया था। प्रोतिमा बेदी ने सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए मुंबई के जुहु बीच पर ऐसी दौड़ लगाई थी कि वो सुर्खियों में आ गईं थीं। उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसे ही किस्से। 
विज्ञापन

2 of 6
Promita Bedi
दिल्ली की रहने वाली प्रोतिमा बेदी ने कॉलेज की पढ़ाई समाप्त करते ही 1970 में मॉडलिंग शुरू की थी। उनका परिवार इस पेशे के खिलाफ था लेकिन उन्होंने किसी की न सुनते हुए इसको चुना और सफलता हासिल की।
विज्ञापन

3 of 6
Promita Bedi
1974 में सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू बीच पर न्यूड दौड़ लगाई थी। इस साहसी जुनून ने उन्हें एक बड़ी खबर बना दिया। प्रोतिमा बेदी की जिंदगी विवादों और उलझनों से घिरी रही। उन्होंने कई लोगों के साथ अफेयर किया जिसमें पंडित जसराज से लेकर विजयपथ सिंघानिया तक शामिल थे।

4 of 6
Promita Bedi
प्रोतिमा ने उस समय इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम मैन कबीर बेदी से प्यार किया। वो शादी से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। ये रिश्ता भी उनके परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 6
Promita Bedi
1969 में उन्होंने कबीर बेदी से शादी कर ली थी। हालांकि 1978 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं, पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी। 1997 में बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद प्रोतिमा ने अपने आप को समाज से दूर कर लिया और अकेले रहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Promita Bedi
उनकी मौत भी एक रहस्यमयी घटना बनकर रह गई। 1998 में 18 अगस्त को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें