फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मु्न्नाभाई' के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं इस पर एक्टर अरशद वारसी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' के प्रमोशन के दौरान मुन्नाभाई सीरीज को लेकर एक ऐसी बात कही है जिससे ये सवाल उठता है कि फिल्म मुन्नाभाई की सीरीज का तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं।
विज्ञापन
2 of 4
राजकुमार हिरानी
- फोटो : BBC
बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी फिल्म '3 इडियट्स' और 'पीके' के बाद संजय दत्त की बायोपिक फिल्म पर काम रहे हैं। ऐसे में फिल्म गोलमाल अगेन के प्रमोशन के दौरान एक्टर अरशद वारसी के मुंह से ऐसी बात निकल गई है कि वो फंसते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 4
sanjay dutt
दरअसल, फिल्म की प्रमोशन के दौरान वारसी ये कहते दिखे की संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को बनने में तकरीबन हफ्ताभर रह गया है और फिर वे मुन्नाभाई 3 में नजर आएंगे। बता दें कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म का नाम 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' होगा। हालांकि अभी फिल्म के शूटिंग की कोई तैयारी नहीं हुई है।
राजकुमार हिरानी की आने वाली बायोपिक फिल्म में संजय दत्त का रोल रनबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म कास्ट में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और दिया मिर्जा हैं। वहीं अरशद वारसी अपने आनी वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' में एक बार फिर नजर आ रहे हैं। फिल्म दिवाली के पास 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, तब्बु, परिणिती चोपड़ा, श्रेयास तलपड़े, कुनाल खेमू और तुषार कपूर अपने-अपने किरदार में नजर आएंगे।