फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

Mon, 19 Jun 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
मुकेश खन्ना
टीवी के 'शक्तिमान' से मशहूर होने वाले मुकेश खन्ना आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक में बच्चों से लेकर बूढ़े तक मुकेश खन्ना को हर कोई पसंद करता था। मुकेश खन्ना अपने किरदार की वजह से बहुत पॉपुलर हो गए थे। बच्‍चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। 
विज्ञापन

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

2 of 7
मुकेश खन्ना
इससे पहले मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामाह का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार भी काफी पॉपुलर रहा था। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने चंद्रकांता, युग, ब्रह्मा, एहसास और मर्यादा जैसे सीरियल में भी काम किया। मुकेश का हर किरदार अपने आप में यूनिक होता था।
विज्ञापन

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

3 of 7
मुकेश खन्ना
लेकिन कुछ सालों बाद मुकेश खन्ना स्क्रीन और नजरों के ओझल हो गए। मुकेश खन्ना की इतनी उम्र हो गई और उन्होंने शादी नहीं की। मुकेश खन्ना भले ही फिल्‍म इंडस्ट्री से दूर हो गए हों लेकिन आज वो ऐसा काम कर रहे हैं जिस पर लोगों को गर्व होगा। मुकेश आने वाली पीढ़ी को एक्टिंग में महारत हासिल करना सिखा रहे हैं।

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

4 of 7
आज मुकेश खन्ना दो-दो एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं, जहां हर उस बच्चे और शख्स को ट्रेनिंग दी जाती है जो एक्टर बनने का सपना देखता है। मुकेश खन्ना का सपना और भी कई एक्टिंग स्कूल खोलने का है और इन्हीं में वो रमे हुए हैं। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने उस एक्टिंग स्कूल में भी तीन महीने का एक्टिंग कोर्स शुरू करवाया है जिससे उन्होंने खुद एक्टिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

5 of 7
मुकेश खन्ना
एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं..फिर चाहें वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान का या फिर आर्यमान..हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। लेकिन जैसा क्रेज लोगों में मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार के लिए देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं। 
विज्ञापन

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

6 of 7
मुकेश खन्ना
इस किरदार ने मुकेश खन्ना को अपार शोहरत और पॉपुलैरिटी दी। पर वक्त के साथ मुकेश खन्ना का स्टारडम ढलता गया और वो स्क्रीन से एकदम गायब हो गए। हालांकि उन्होंने बीच में एक दो टीवी शोज से अपनी दमदार वापसी करनी चाही, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है

7 of 7
मुकेश खन्ना
सिर्फ टीवी ही नहीं मुकेश खन्ना ने फिल्मों में भी काम किया था इनमें 'तहलका', 'बरसात', 'सौगंध', 'यलगार', 'हिम्मत' और 'इंटरनेशल खिलाड़ी' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। मुकेश खन्ना भारतीय बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें