Sona Mohapatra
सोना मोहपात्रा उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया था। दरअसल, सलमान खान ने 'सुल्तान' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि फिल्म की शूटिंग वक्त उनकी हालत 'रेप पीड़िता' जैसी हो जाती थी। जिस पर सोना ने सलमान खान की आलोचना करते हुए लिखा था कि 'मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोगों को किसी तरह की सजा नहीं मिलती है। गलतियों से सीख लेने के बजाय उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो 'गुडविल एम्बेसडर' बन जाते हैं।'