फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा टीचर बनना चाहती थीं ये 'क्वीन', ब्रेस्ट फीडिंग की फोटो शेयर करते ही हो गई थीं ट्रोल

Sun, 17 Jun 2018 07:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लीजा हेडन
सुपरमॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन का जन्म 17 जून 1986 को चेन्नई में हुआ था। लीजा हेडन का असली नाम एलिजाबेथ मैरी हेडन है। उनके पिता भारत से हैं जबकि मां ऑस्ट्रेलिया से हैं। लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
लीजा हेडन
लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैगजीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया। फेमिना, वर्व, एफएचएम और हार्पर बाजार जैसी प्रमुख मैगजीन हैं जिनके कवर पेज पर लीजा हेडन छाई रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
लीजा हेडन
लीजा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हें योग करने का बहुत शौक है। वह मॉडलिंग में आने से पहले योगा टीचर बनना चाहती थीं। लीजा हेडन के पसंदीदा एक्सरसाइज में रनिंग एक है। वह अपना आइडल उसैन बोल्ट को मानती हैं। 

4 of 6
लीजा हेडन
कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि लीजा ना केवल एक मॉर्डन लाइफस्टाइल जीने वालीं हैं बल्कि वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
लीजा हेडन
साल 2016 में लीजा नेे अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी कर ली थी और उनका एक बेटा भी है। लीजा अक्सर अपने बेटे जैक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने बेटे के साथ ब्रेस्ट फीडिंग की तस्वीरें शेयर की थीं जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लीजा हेडन
तस्वीर शेयर करते हुए लीजा ने लिखा, 'मां बनने के बाद कई लोगों ने मुझसे पूछा कि कैसे मैंने डिलीवरी के बाद खुद को इतना फिट रखा। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के मौके पर मैं इसे क्रेडिट देना चाहूंगी। ब्रेस्टफीडिंग अपने बच्चे के साथ एक खूबसूरत बॉन्ड बनाने का जरिया है। साथ ही न्यूट्रिशन के लिए उसे दूध पिलाना बेहद जरूरी है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें