महज चार साल से ही करियार की शुरूआत करने वाले सोनू निगम आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं। हालांकि सोनू निगम को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने सोनू निगम की लाइफ से जुड़े कुछ खट्टे मीठे पहलू।
विज्ञापन
2 of 7
सोनू निगम
महज चार साल की उम्र में सोनू निगम ने गायकी का करियर तब शुरू कर दिया था, जब उन्होंने एक स्टेज पर आकर अपने पिता अगम निगम के साथ मोहम्मद रफी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने को गाना शुरू कर दिया। उसके बाद से वे अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने लगे। 19 साल की उम्र में वे गायकी को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गंलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
3 of 7
सोनू निगम
सोनू अब काफी फेमस सिंगर बन चुके हैं। वो एक गाने का 6 लाख रुपए चार्ज करते हैं। साल 2011 में दिए एक इंटरव्यू में सोनू निगम ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनकी लाइफ में काफी लड़कियां आईं। उनके पापा जब किसी टूर या कॉन्सर्ट पर जाते थे तो सोनू निगम के साथ एक नई लड़की दिखाई देती थी।
4 of 7
सोनू निगम
सोनू निगम दिल के बेहद भावुक हैं। उन्हें कॉक्रोच से काफी डर लगता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्मों में अगर कोई इमोश्नल सीन आता है तो वो रो पड़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
यूं तो सोनू निगम की लाइफ सुरों से सजी रही लेकिन एक सेलेब्रिटी होने के नाते उन्हें भी विवादों का सामना पड़ा। हाल ही में अजान मामला सोनू निगम की लाइफ का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल पार्ट रहा। इस दौरान उन्होंने अपने बाल तक मुढवा लिए। इतना ही नहीं अपना ट्विटर अकाउंट भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
सोनू निगम के अंदर गाने के साथ एक और हुनर जो शायद कम ही लोग जानते हों और वो है मिमिक्री का। आगे की स्लाइड में देखें सोनू निगम का ऐसा ही एक वीडियो।