फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 12' से लेकर शबाना आजमी तक, बॉलीवुड की आज इन 5 बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Tue, 18 Sep 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 12- घरवालों के निशाने पर अनुप जलोटा और जसलीन मथारू
बिग बॉस 12 शुरू होते ही घर में मौजूद कंटेस्टेंट चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। सीजन 12 के पहले ही दिन घर में बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस टास्क के जरिए कई सदस्यों ने एक-दूसरे की आलोचना करनी भी शुरू कर दी। इस टास्क के पहले राउंड में ही भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी प्रेमिका जसलीन मथारू घर के सदस्यों के निशाने पर आ गए। इस दौरान घर में मौजूद सभी सदस्यों ने अनूप और जसलीन के रिश्तों को लेकर उनसे कई सवाल किए और उनके रिश्ते को विस्तार में जानने की कोशिश की। 

घर से बाहर आते ही हितेन तेजवानी ने अनूप-जसलीन के रिश्ते का बताया सच, इस कंटेस्टेंट को कहा सबसे मजबूत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी का जन्मदिन
हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा शबाना आजामी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। शबाना का भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। शबाना आजमी अपनी फिल्मों को लेकर जितनी चर्चा में रहीं उनकी लव लाइफ ने भी उतनी ही सुर्खियां बटोरीं। बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वालीं शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शबाना 67 साल की हो गई हैं ऐसे में चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

पढ़ें:- शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में पड़ गई थीं शबाना आजमी, नाराज पिता ने रिश्ते पर उठाए थे सवाल
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर के यहां काम करने वाली के बेटे ने केबीसी में जीते 12 लाख 50 हजार रुपए
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चर्चित शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का 10 सीजन खास वजह से सुर्खियों में रहता है। इस रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने हॉट सीट पर देशभर के लोग इस शो में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। सोमवार का एमिसोड भी बेहद खास रहा। इस शो में मौजूद दीपक भोंदेकर ने बताया कि उनके पिता ऑटो चलाते थे और मां फिल्म निर्माता करण जौहर के यहां बतौर कुक काम किया है। 

पढ़े :- केबीसी 10: 2 साल तक करण जौहर के यहां खाना बनाने का काम करती थीं मां, पिता चलाते हैं ऑटो

4 of 5
'मेड इन चाइना' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मौनी रॉय की फिल्म 'मेड इन चाइना' काल पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में दोनों ही सितारे एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। राजकुमार राव और मौनी रॉय की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 'मेड इन चाइना' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ ने छोड़ी 'जबरिया जोड़ी' सामने आया परिणीति का रिएक्शन
बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की चर्चित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर एक अफवाह फैल गई कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अब 'जबरिया जोड़ी' का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म की को-स्टार परिणीति चोपड़ा ने भी इसका रोचक जवाब दिया। यह जानने के बाद सिद्धार्थ और परिणीति के फैंस भी हैरान हैं। 

पढ़ें:- शादी से दूल्हे का अपहरण करने की परिणीति-सिद्धार्थ ने कर ली है प्लानिंग, अब बनाएंगे 'जबरिया जोड़ी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें