डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और म्यूजिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज 54 साल के हो गए हैं। 24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन काम किया और सुपरहिट फिल्म दिए। संजय ने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा हुआ है। दरअसल लीला संजय की मां का नाम है। वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।