सैफ अली खान और अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता और सैफ की लव स्टोरी
सैफ अली खान ने जब अमृता सिंह से शादी रचाई थी तब वह महज 21 साल के थे और अमृता 33 साल की थीं। इसी वजह से दोनों की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। उन दिनों अमृता टॉप एक्ट्रेस थीं और सैफ करियर शुरू ही कर रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच पहली नजर वाला प्यार तो नहीं हुआ। लेकिन फिल्म के सेट पर मिलने के बाद दोनों ने एक साथ फोटोशूट भी किया। इसके बाद ही सैफ और अमृता एक-दूसरे की ओर आकृर्षित होने लगे थे। कहा जाता है कि पहली मुलाकात के बाद सैफ अमृता के घर दो दिन तक रहे थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।