फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohanpreet-Neha: रोहनप्रीत ने नेहा को नशे में किया था प्रपोज, मां के कहने पर ही शादी के लिए मानी थीं सिंगर

Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। एक गाने के लिए साथ आए नेहा और रोहनप्रीत हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे, इस बात का अंदाजा उन्हें भी नहीं था। 24 अक्तूबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे और तभी से दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। 1 दिसंबर 1994 को पटियाला, पंजाब में जन्मे रोहनप्रीत सिंह के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं दोनों को फिल्मी लव स्टोरी के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुई पहली मुलाकात
रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की पहली मुलाकात 'नेहू द व्याह' गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। गाना नेहा और रोहनप्रीत की ऑनस्क्रीन शादी के बारे में था, लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह गाना उनकी जिंदगी बदल देगा और दोनों की रियल लाइफ में भी शादी हो जाएगी। रोहनप्रीत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दोनों की सेट पर मिले थे और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाने की लाइनें रियल लाइफ में भी सच हो जाएंगी।

Hit The Second Case: अदिवि शेष पर्दे पर फिर फड़कने को तैयार, इस बार सुलझाएंगे हत्या की ये खतरनाक साजिश
 
विज्ञापन

3 of 4
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली नजर में हार बैठे दिल
रोहनप्रीत और नेहा दोनों ही पहली मुलाकात में एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे। रोहनप्रीत को नेहा की सादगी पसंद आई थी कि वह धरती से जुड़ी हुई लड़की हैं। वहीं नेहा को रोहनप्रीत का सेट पर सभी के साथ व्यवहार काफी अच्छा लगा था, जिसे देखते ही उनके मन में ये बात आई थी कि वह एक अच्छे जीवनसाथी हो सकते हैं। धीरे-धीरे दोनों की बातें होने लगी और वह करीब आने लगे।
विज्ञापन

4 of 4
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
मां की हां के बाद बनी बात
रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ को एक दिन प्रपोज कर दिया। इस पर नेहा ने कहा कि वह इस समय किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती और उन्हें शादी करनी है। उस दौरैन रोहनप्रीत 25 साल के थे और शादी नहीं करना चाहते थे। ऐसे में दोनों की बातचीत बंद हो गई, लेकिन एक दिन रोहनप्रीत ने नशे की हालत में फोन कर शादी के लिए प्रपोज किया। नेहा को लगा की वह नशे में हैं, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं। लेकिन सुबह जब रोहनप्रीत ने शादी की बात की तो नेहा ने अपनी मां से बात करने के लिए कहा। नेहा की मां की हां के बाद दोनों ने 24 अक्तूबर 2020 को शादी कर ली।

Geeta Kapur: वर्षों बाद गीता कपूर का छलका दर्द, शो के दौरान झेलनी पड़ी था बॉडी शेमिंग, खुद किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें