फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: स्ट्रगल के दिनों में इस सेलिब्रिटी ने भूखे रहकर गुजारी रातें, अब सलमान को कर रहे डायरेक्ट

Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रेमो डिसूजा
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 43 साल के हो गए हैं। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है जो कि इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे। रेमो आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे लंबा स्ट्रगल छिपा है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेमो डिसूजा
रेमो ने 10वीं की पढ़ाई जामनगर, गुजरात से की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सोच लिया कि अब वह आगे नहीं पढ़ेंगे और फिर वह गुजरात से मुंबई आ गए। हालांकि रेमो के पिता चाहते थे कि वह एयर फोर्स में काम करें लेकिन रेमो का मन पढ़ाई में नहीं लगता था और उन्होंने डांस में ही अपना करियर बनाने की ठान ली। 
विज्ञापन

3 of 6
रेमो डिसूजा
माइकल जैक्सन के फैन रेमो डिसूजा का कोई गुरु नहीं है। रेमो ने कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली है उन्होंने जो कुछ भी सीखा खुद से सीखा है। रेमो को बचपन से ही डांस करना पसंद था। वह स्कूली दिनों में फंक्शन में खूब डांस करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रेमो डिसूजा ने कहा था कि उन्होंने फिल्में देखकर, म्यूजिक वीडियोज की मदद से डांस सीखा।

4 of 6
remo dsouza
रेमो जब मुंबई पहुंचे तो उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था। उस दौरान एक परिवार ने रेमो की मदद की। दोस्तों की मदद से उन्होंने मुंबई में 3 डांस एकेडमी शुरू की। शुरुआत में चार ही स्टूडेंट थे, जो धीरे-धीरे बढ़े। रेमो ने एक बार बताया था कि बारिश के सीजन में कई बार उनके पास एक भी स्टूडेंट नहीं होता था, तब खाने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। उन दिनों वह ब्रांदा स्टेशन पर बिना खाने के दिन बिताते थे।
विज्ञापन

5 of 6
remo
रेमो को तब नोटिस किया गया, जब उनकी टीम ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटिशन में फर्स्ट आई। उन्होंने एक साल तक अहमद खान के साथ बतौर एसिस्टेंट काम किया। फिर खुद काम करना शुरू किया। अब रेमो डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्हें कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Race 3
डांस के अलावा रेमो ने कई फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। उनकी पहली फिल्म 2011 में आई 'फालतू' है। इसके बाद उन्होंने 'एबीसीडी' सीरीज की फिल्में की। इस सीरीज की तीसरी फिल्म 'एबीसीडी रिलोडेड' 2019 में आएगी। वहीं उनके डायरेक्शन में फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग चल रही है। जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल 15 जून को रिलीज होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें