फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: पिता के इलाज के लिए इस कॉमेडियन के पास नहीं थे पैसे, टेलीफोन बूथ पर भी किया काम

Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का आज 37वां जन्मदिन है। कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। साल 2013 में फोर्ब्स मैगजीन ने कपिल शर्मा को टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। बता दें कि कपिल एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा ने साल 2006 में कॉमेडी शो 'हंस दे हंसा दे' किया। अगले ही साल यानी 2007 में उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पहला बड़ा ब्रेक मिला। कपिल इस शो के विजेता बने। इसके बाद साल 2010-13 के बीच कपिल 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार 6 सीजन के विजेता बने। कॉमेडी में पहचान बनाने के बाद कपिल ने खुद का शो लॉन्च किया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'। 
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की जिंदगी फर्श से अर्श को छूने की है। उनके पिता पंजाब पुलिस में हवलदार थे और उनके 3 भाई-बहन हैं। कपिल शर्मा आम आदमी की जिंदगी और उससे जुड़ी छोटी-छोटी बातों से कॉमेडी करके मिडिल क्लास के फेवरेट हो गए। एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि उन्होंने कभी हार नहीं माना है। यह जज्बा उन्होंने अपने पिताजी से सीखा है। उनके पिता को कैंसर था और उन्होंने इसे आखिरी स्टेज पर परिवार को बताया था, लेकिन फिर वह 10 साल तक बीमारी से लड़ते रहे। 

4 of 6
Kapil Sharma
कपिल ने बताया कि एक बार बीमारी की वजह से वह अपने पिता पर ही चिल्ला पड़े थे। उन्होंने अपने पिता पर चिल्लाकर कहा था, 'पापा आपने अपने सिवाय किसी और के बारे में नहीं सोचा। यही वजह है कि आपको कैंसर हो गया।' यही नहीं कपिल ने यहां तक कहा था कि जब पापा को कैंसर से कराहते हुए देखता था, तो प्रार्थना करता था कि भगवान पापा को उठा लो।
विज्ञापन

5 of 6
Kapil Sharma
कपिल इस बात को हमेशा याद रखते हैं कि उनका परिवार एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार था। पिता का इलाज करने लायक पैसा उनके पास नहीं था लेकिन जो भी उनके पास था, पूरे परिवार ने झोंक दिया था। घर को चलाने के लिए कपिल ने टेलीफोन बूथ पर भी काम किया। जब कपिल शर्मा के पिता का निधन हुआ तो उस समय वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनके साथ थे और वह उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से अमृतसर लेकर आए थे। उसी दिन उन्होंने अपने परिवार की खातिर मजबूत बनने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kapil Sharma
कॉमेडी करने के अलावा कपिल ने '60th फिल्मफेयर अवॉर्ड', '22nd स्टार स्क्रीन अवॉर्ड', 'झलक दिखला जा 6', '61st फिल्मफेयर अवॉर्ड', '62nd फिल्मफेयर अवॉर्ड' शो को होस्ट भी किया है। कपिल ने बॉलीवुड की 3 फिल्मों 'भावनाओं को समझो', 'किस किस को प्यार करुं' और 'फिरंगी' में भी काम किया है। फिलहाल वह सोनी पर 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें