हिंदी सिनेमा में फिल्म 'रंग दे बसंती' में भगत सिंह का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर सिद्धार्थ का आज 39वां जन्मदिन है। सिद्धार्थ का जन्म 17 अप्रैल 1979 को चेन्नई में हुआ था। हिंदी फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ सिद्धार्थ स्क्रीन राइटिंग, प्लेबैक सिंगिंग और प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं।