फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही स्टूडेंट के साथ इस एक्टर ने लिए थे सात फेेरे, शादी से पहले 8 साल तक किया डेट

Fri, 01 Jun 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आर माधवन
एक्टर आर माधवन का जन्म आज ही के दिन यानी 1 जून 1970 को जमशेदपुर में हुआ था।माधवन का पूरा नाम रंगनाथ माधवन है। माधवन एक्टर के अलावा राइटर, डायरेक्टर और होस्ट भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाले माधवन आर्मी में करियर बनाना चाहते थे लेकिन अगर वो आर्मी ऑफिसर बन जाते तो दुनिया साउथ के इस क्यूट हीरो को देखने से चूक जाती। 
विज्ञापन

2 of 7
आर माधवन
माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। माधवन की एक बहन देविका रंगनाथन भी हैं। देविका यूके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्हें साल 1988 में अपने स्कूल को कल्चरल एम्बेसडर के तौर पर कनाडा में रिप्रेजेंट करने का अवसर मिला था। इसके अलावा माधवन एनसीसी के बेहतरीन कैडेट भी थे।
विज्ञापन

3 of 7
आर माधवन
पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे। उन्हें महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट से नवाजा भी जा चुका है। साथ ही एनसीसी कैडेट के तौर पर उन्हें इंग्लैंड जाने का मौका भी मिला था। वहां उन्होंने ब्रिटिश आर्मी, रॉयल नेवी और रॉयल एयरफोर्स से ट्रेनिंग ली। इसके चलते उन्हें कई बार विदेश जाने का मौका मिला। अब हम आपको बताते हैं कि वो हीरो कैसे बन गए।

4 of 7
आर माधवन
1996 में माधवन अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में सबमिट कर दिया। क्यूट फेस और इंप्रेसिव पर्सनालिटी की वजह से उन्हें ऐड के ऑफर मिलने लगे। 1996 में माधवन ने सैंडलवुड टॉक ऐड में काम किया। इसके डायरेक्टर संतोष सिवान ने मणिरत्नम से उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट 'इरुवर' में कास्ट करने को कहा। ये माधवन की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही।
विज्ञापन

5 of 7
आर माधवन
माधवन को फिल्में पाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं और देखते ही देखते वो सुपरस्टार बन गए। 1998 में माधवन ने एक इंग्लिश फिल्म 'इन्फर्नो' में भी काम किया था। इसमें वो इंडियन पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से माधवन को हिंदी सिनेमा में पहचान मिली।
विज्ञापन

6 of 7
आर माधवन
2010 में आई फिल्म राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' माधवन की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसके बाद साल 2011 में वो फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कंगना रनौत नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। जिस तरह ये फिल्म हिट हुई उसी तरह इस फिल्म का सीक्वल भी लोगों को बहुत पसंद आया, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाकर झंडे गाड़ दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर माधवन
माधवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सरिता बिर्जे से शादी की है। माधवन और सरिता की पहली मुलाकात कोल्हापुर में हुई थी, जहां वह उनकी पर्सनालिटी डिवेलपमेंट क्लास अटेंड करने आई थीं। उनके मेंटोर माधवन थे। जब सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो उन्होंने माधवन को थैंक्स कहने के लिए डिनर पर इनवाइट किया। बस यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया और 1999 में शादी कर ली। अब दोनों का एक बेटा वेदांत भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें