एक्टर, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर प्रभुदेवा आज 44 साल के हो चुके हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। प्रभुदेवा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। उनके फैन उन्हें भारत का माइकल जैक्सन मानते हैं। वह दो बार बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं।