फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले इरफान खान की फिल्म देख तीनों खान हुए 'ब्लैकमेल', कह डाली ऐसी बात...

Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में गंभीर बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैकमेल' की चर्चा जोरों पर हैं। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड के तीनों खानों ने उनकी फिल्म की तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में इरफान खान की तरफ से फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अभिनय देव ने 'ब्लैकमेल' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस मौके पर बॉलीवुड के तीनों खान (शाहरुख खान , सलमान खान और आमिर खान) भी पहुंचे। तीनों ने फिल्म को देखने के बाद इरफान खान सहित फिल्म के सभी किरदारों की तारीफ की है। 
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि ऐसा बहुत की कम मौका होता है जब यह तीनों खान एक साथ दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं इन तीनों ने फिल्म 'ब्लैकमेल' का प्रमोशन भी किया है। इन तीनों से पहले बॉलीवुड के बिग बी ने भी इस फिल्म की तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ की थी।
विज्ञापन

4 of 4
इस फिल्म में इरफान खान के अलावा कृति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, अरूणोदय सिंह, ओमी वैद्य और अनुजा साठे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। यह फिल्म 6 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें